करैंनसे के ऑनलाइन स्कूल नो.टी (NoTe) नार्वेजियन टीचिंग में आपका स्वागत है। हमारे पास सभी स्तरों के पाठ्यक्रम हैं जो आपको नॊश़कप्रवन (norskprøven) और बर्गन टेस्ट (Bergenstesten) के लिए तैयार करते हैं। हमारे सभी पाठ्यक्रमों को नार्वे के संगठन यू.डी.आई (UDI) और कॉम्पिटैनसी नॉरगे (kompetanse Norge) की मान्यता-प्राप्त है। ऑनलाइन पाठ्यक्रम सक्षम शिक्षकों द्वारा आयोजित किए जाते हैं जिनकी अपनी मातृभाषा नॉर्वेजीयन है, और जिन्होंने विभिन्न तरीकों से नॉर्वेजीयन शिक्षा में लंबे समय तक काम किया है।
यह पाठ्यक्रम ऑनलाइन होने के कारण बहुत सुविधाजनक हैं। आप कभी भी और कहीं भी इसका अध्ययन
कर सकते हैं। चाहे आप नौकरी में बहुत व्यस्त रहते हैं, चाहे गृहिणी हैं या विद्यार्थी हैं, यह पाठ्यक्रम सभी जीवन स्थितियों में लोगों के लिए उपयुक्त हैं।
हमारे पास ऐ1, ऐ2, बी1, बी2 और सी1 स्तर के पाठ्यक्रम हैं। आप अपनी जरूरत अनुसार कोर्स चुन सकते हैं। यदि आप पहले से ही भाषा जानते हैं तो हमारे पाठ्यक्रम आपको और आगे विकसित करने में मदद करेंगे। पाठ्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रतिदिन 2-3 घंटे अध्ययन करने की सलाह दी जाती है।
जो लोग स्वास्थ्य क्षेत्र और छोटे बच्चों के स्कूल (kindergarten) में काम करते हैं, वे हमारे helsenorsk और barnehagenorsk पाठ्यक्रमों का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, हमारे पास उन लोगों के लिए वार्तालाप प्रशिक्षण भी है जो मौखिक नार्वेजियन में सुधार करना चाहते हैं। जो लोग 50 घंटे का सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम लेने जा रहे हैं, उनके लिए हम यह पाठ्यक्रम नॉर्वेजियन, अरबी और अंग्रेज़ी भाषाओं में भी प्रस्तुत करते हैं।
ऑनलाइन स्कूल 2015 में स्थापित किया गया था। करैंनसे खुद नॉर्वेजियन भाषा की शिक्षिका हैं और उन्होंने अपने 15 वर्षों के अनुभव का उपयोग कर अच्छे परिणाम देने वाले पाठ्यक्रम बनाए हैं। ऑनलाइन स्कूल में योग्य नार्वेजियन शिक्षकों की एक पूरी टीम है जो छात्रों को अच्छा मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के साथ आप हमारे मुफ्त संसाधनों का उपयोग कर सकते हैं,जिसमें करैंनसे के यूट्यूब वीडियो, पॉडकास्ट, वॉयस मैसेज, इंस्टाग्राम अकाउंट और फेसबुक ग्रुप शामिल हैं।
हमारे विभिन्न चैनलों के बारे में यहाँ पढ़ें।.
नॉर्वेजियन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में पढ़ना, सुनना, लेखन कार्य और वॉयस रिकॉर्डिंग शामिल हैं। आपका लेखन कार्य हमारे शिक्षकों द्वारा पढ़ा और मूल्यांकित किया जाता है। साथ ही इसमें और सुधार करने के सुझाव भी दिए जाते हैं। प्रत्येक कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ (वेबसाइट) देखें या फिर आप हमें ईमेल भी कर सकते हैं।
पाठ्यक्रम में प्रति माह शिक्षक के साथ 1 घंटे की वार्तालाप भी शामिल है। ये घंटे आप संवाद का अभ्यास करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। इससे आप अपने उच्चारण में सुधार कर न केवल पढ़ना और लिखना बल्कि बेहतर बोलना भी सीख जायेंगे। इस घंटे का उपयोग व्याकरण अभ्यास या नौकरी के इण्टरव्यू की तैयारी के लिए भी किया जा सकता है। कक्षा समाप्त होने के बाद, आपको गृहकार्य के रूप में एक दस्तावेज़ दिया जाएगा कि आपको क्या सिखाया गया है और आपको क्या अभ्यास करना है। साथ ही आपको उपयोगी इंटरनेट लिंक भी मिलेंगे।
नो.टी (NoTe) सभी अंग्रेजी पाठ्यक्रम और व्यावसायिक अंग्रेजी पाठ्यक्रम भी प्रस्तुत करता है। इस ऑनलाइन पाठ्यक्रम के साथ आप 1-6 महीनों में बी1 स्तर तक सीख सकते हैं। यदि आप पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद और उच्च स्तर चाहते हैं, तो आप शिक्षक के साथ और घंटे बुक कर सकते हैं।
अंग्रेजी पाठ्यक्रम न केवल उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो अंग्रेजी सीखना चाहते हैं, बल्कि उन लोगों के लिए भी लाभदायक है जो विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए TOEFL और IELTS की तैयारी के लिए अपनी अंग्रेजी को बेहतर बनाना चाहते हैं। हमारे अंग्रेजी शिक्षक अमेरिका से हैं और नॉर्वे में ही रहते हैं।
हमारे यूट्यूब (YouTube) चैनल पर आप करैंनसे से सीख सकते हैं और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का स्वाद चख सकते हैं। हमारे ऑनलाइन पाठ्यक्रम कैसे हैं, यह जानने के लिए यह वीडियो देखें:
हम अपने ऑनलाइन स्कूल में नए छात्रों को देखने के लिए उत्सुक हैं। हम आप सभी का स्वागत करते हैं। हमारा लक्ष्य आपको नार्वेजियन भाषा में बेहतर बनाना है।
Are you interested in learning Norwegian, English or taking the social studies course 50 hours online? Send us a message today and we will contact you.
+47 400 48 599
post@note.no